पाक आतंकवादी गुट ने ईरानी सुरक्षा गार्डो को बंधक बनाने की जिम्मेदारी ली
इस्लामाबाद, 14 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक आतंकवादी गुट ने दक्षिणी बलूचिस्तान प्रांत से गायब हुए 16 ईरानी सीमा सुरक्षा गार्डो को बंधक बनाने की जिम्मेदारी ली है। इस गुट ने बंधक बनाए गए इन गार्डो की रिहाई के बदले में अपने साथियों की रिहाई की मांग की है।
'जुंदाल्लाह' यानी 'अल्लाह की सेना' नामक एक सुन्नी मुस्लिम गुट के प्रवक्ता मौलवी अब्दुर रउफ ने फोन करके उक्त घटना की जिम्मेदाारी ली है। रउफ ने क्वे टा के एक गुप्त स्थान से पत्रकारों को फोन कर यह जानकारी दी।
जुंदाल्लाह ईरान की जेलों में बंद 2000 से भी अधिक अपने साथियों की रिहाई चाहता है। उनकी रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए उसने ईरानी सैन्यकर्मियों को बंधक बनाया है।
रउफ ने कहा, "ईरान के पास दो सप्ताह की मोहलत है। उसने यदि हमारे लोगों को रिहा नहीं किया तो हम सभी बंधकों को मार डालेंगे।"
इस बीच ईरानी अधिकारियों ने शुक्रवार को पाकिस्तानी अधिकारियों से बंधक बनाए गए सभी 16 लोगों की रिहाई में सहयोग का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications