बढ़ती कीमतों पर जी-8 देशों की बैठक

जी 8 के देशों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी वार्ता ऊर्जा और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों समेत कच्चे तेल के बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी।
बताया जा रहा है कि सदस्य देशों के निजी मसले हावी होने की वजह से इस बैठक में तेल और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर कोई ठोस और मजबूत कार्रवाई की उम्मीद धूमिल पड़ गई है।
उधर, कुछ प्रतिनिधियों का कहना है कि अमेरिकी डालर की मजबूती का इन वार्ताओं पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा और यह मुद्दा इस बैठक के बाद अलग से उठाया जाएगा।
फिलहाल यह भी तय नहीं है कि इस बैठक के बाद कोई संयुक्त बयान जारी किया जाएगा या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications