टीडीपी के तेलंगाना समर्थक नेताओं को टीआरएस का खुला आमंत्रण

हैदराबाद, 14 जून (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश में हाल ही में हुए उप चुनावों में करारी हार का सामना करने वाली पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) इन दिनों राज्य की मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के उन नेताओं को खुला आमंत्रण दे रही है जो अलग तेलंगाना राज्य की मांग का समर्थन करते रहे हैं।

टीआरएस ने टीडीपी के वरिष्ठ नेताओं टी. देवेन्द्र गौड, जी. सुखेन्द्र रेड्डी और सी. मुथैयम रेड्डी को खुला आमंत्रण दिया है।

टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव राज्य के सभी दलों के उन नेताओं को अपनी पार्टी में लाना चाहते हैं, जो अलग तेलंगाना राज्य का समर्थन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने वाले पार्टी के नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

टीडीपी की कोर समिति की बैठक से पूर्व अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर पार्टी में मतभेद खुलकर सामने आए हैं।

उधर टीआरएस प्रमुख का कहना है, "अलग तेलंगाना की मांग का समर्थन करने वाले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आपसी मतभेद को भुलाकर एक साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है।"

हाल ही में राज्य में विधानसभा की 18 और लोकसभा की चार सीटों के लिए हुए उपचुनावों में करारी हार का सामना करने वाली टीआरएस इन दिनों राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी में तेलंगाना राज्य को लेकर सामने आए मतभेदों का फायदा उठाना चाहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+