कालेज कैंपस में पहनावे पर रखें ध्यान!

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में नए सत्र के लिए दाखिले का दौर शुरू होने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसरों में फैशन का नया दौर भी शुरू हो गया है। फैशन डिजाइनरों का कहना है कि छात्र-छात्राओं को शालीन पोशाकें पहननी चाहिए ताकि अंगप्रदर्शन न हो।

दाखिले के इस दौर में विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राएं डिजाइनर कपड़ों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के छात्र अचल उप्पल का कहना है, "सामान्य पहनावे का अलग महत्व होता है और हमें इसी प्रकार के कपड़े पहनने भी चाहिए।"

लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स (एलएसआर) की छात्रा अनीसा अहमद के अनुसार, "छात्र-छात्राओं को कपड़े के रंगों के प्रति गंभीर होना चाहिए। भड़काऊ रंग के कपड़ों से दूर ही रहना चाहिए।"

फैशन डिजाइनर राघेवन्द्र राठौर भी छात्र-छात्राओं को कपड़ों के प्रति संवेदनशील होने की सलाह देते हैं। राठौर ने कहा, "सामान्य कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। जिन कपड़ों में आप खुद को सहज महसूस कर सकें, वहीं कपड़े पहने।"

फैशन डिजाइनर रीना ढाका ने आईएएनएस से कहा, "लड़कियों को छोटे स्कर्ट पहनने से बचना चाहिए।" उनका मानना है कि शालीन पहनावा लड़कियों और भी सुंदर बनाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+