संयुक्त सचिव अपने घर में मृत पाए गए
पटना, 14 जून (आईएएनएस)। कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव परमानंद पासवान (58वर्ष) शुक्रवार की देर रात अपने फ्लैट में मृत पाए गए। गर्दनीबाग थनान्तर्गत झुनझुनमहल के पास के उनके फ्लैट में उनका शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
थानाध्यक्ष शिवाजी प्रसाद ने पासवान की मृत्यु होने की पुष्टि करते हुए आज बताया कि उनके शरीर में किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं हैं। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन प्रारंभ कर दी है। श्री पासवान के मुताबिक पिछले दो दिनों से उनका फ्लैट बंद था। शुक्रवार की रात जब आसपास के लोगों को बदबू का एहसास हुआ तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा तोड़ अंदर गई तो बिछावन पर पासवान का शव पाया। बताया जाता है कि पासवान पिछले डेढ़ वर्ष से इस फ्लैट में अकेले रह रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications