गुड़गांव में बिजली कटौती के स्थाई हल की सामुदायिक पहल

गुड़गांव, 14 जून (आईएएनएस)। गुड़गांव शहर के पॉश इलाके के लोगों ने बिजली की लगातार कटौती से तंग आकर इस समस्या के स्थाई हल के उद्देश्य से कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्र स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है।

गुड़गांव, 14 जून (आईएएनएस)। गुड़गांव शहर के पॉश इलाके के लोगों ने बिजली की लगातार कटौती से तंग आकर इस समस्या के स्थाई हल के उद्देश्य से कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्र स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है।

यह 'कम्यूनिटी कैप्टिव पावर प्लांट्स' (सीसीपीपीएस) डीएलएफ सिटी और सुशांत लोक के कुछ चुनिंदा इलाकों के निवासी संयुक्त रूप से स्थापित करेंगे। इस संयंत्र के लिए धन इकट्ठा करने का काम फिलहाल जारी है।

गौरतलब है कि प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक की बिजली की कटौती के कारण इस इलाके के लोगों के लिए निजी जेनरेटर रखना अनिवार्य हो गया था। लेकिन इससे ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण की दूसरी समस्याएं उत्पन्न हो गईं थी।

'कम्यूनिटी कैप्टिव पावर प्लांट्स' स्थापित करने की योजना अपने आप में एक अनोखी घटना है क्योंकि इससे पहले इस इलाके लोग अमूमन एक दूसरे से अंजान बने रहते थे। इन पॉश इलाकों में रहने वाले ज्यादातर लोग या तो बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ऊंचे ऊंचे पदों पर नौकारी करते हैं या सफल व्यवसायी हैं जो काफी व्यस्त रहते हैं।

डीएलएफ सिटी के फेज चार में रहने वाले व्यवसायी राजन धवन ने आईएएनएस से कहा, "सीसीसीपी के लिए जबसे हमने धन इकट्ठा करना शुरू किया है तब से हम एक दूसरे को ज्यादा जानने समझने लगे हैं।"

उन्होंने बताया कि अब उनके बच्चे पास पड़ोस के दूसरे बच्चों के साथ खेलने लगे हैं, चाय पार्टियों का आयोजन होने लगा है और वे एक दूसरे के साथ सुख दु:ख बांटने लगे हैं। उनका कहना है कि उनकी कालोनी अब एक शहरी चौपाल में तब्दील हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+