नारायणहिति महल बना सरकारी सम्पत्ति

Gyanendra
काठमांडू, 14 जून: नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र द्वारा बुधवार रात नारायणहिति महल को खाली करने के बाद रविवार को एक समारोह में इस शाही आवास को औपचारिक रूप से सरकारी संपत्ति बनाए जाने की घोषणा की जाएगी।

नेपाल में राजशाही का खात्मा होने के बाद वर्तमान में प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोईराला राष्ट्र प्रमुख हैं। वे रविवार को यहां नारायणहिति महल में एक बड़े समारोह में औपचारिक रूप से नेपाल का राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे।

इस समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा विभिन्न देशों के राजनयिकों और प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह के साथ ही यह ऐतिहासिक महल एक राष्ट्रीय संग्रहालय में तब्दील हो जाएगा।

गौरतलब है कि 28 मई को आधिकारिक रूप से नेपाल को गणतंत्र घोषित किया गया था। संविधान सभा के चुनाव के बाद हुई पहली बैठक में सदस्यों ने देश को धर्मनिरपेक्ष और संघीय लोकतंत्र बनाए जाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी।

पूर्व नरेश ने भी जनता के फैसले को स्वीकार किया था। ज्ञानेन्द्र को अब काठमांडू के बाहर स्थित नागार्जुन महल में रहने की अनुमति दी गई है। हालांकि, उनकी सौतेली मां रत्ना और उनके दादा त्रिभुवन की एक सहयोगी को नारायणहिति महल के एक अन्य घर में रहने की अनुमति दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+