लखनऊ से करोड़ों रुपये लेकर चंपत हुए ठग गिरफ्तार

लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश पुलिस की विशेष कार्रवाई दस्ते (एलटीएफ) ने राकलैंड लीजिंग कंपनी के नाम से धोखाधड़ी कर लखनऊ से 60 करोड़ रुपये लेकर फरार हो जाने वाले अभियुक्त को गोवा में गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ ने दक्षिण दिल्ली में स्थित ग्रेटर कैलाश इलाके के मूल निवासी जगमोहन चावला और उसके पुत्र पूरन चावला को शुक्रवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गोवा के कामत किनारा पणजी में रह रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि जगमोहन चावला ने राकलैण्ड लीजिंग व राकलैण्ड थर्मोनिक्स नामक दो फाइनेन्स कम्पनी खोली थी जिनकी राजधानी दिल्ली, लखनऊ समेत 40 जगहों पर शाखाएं खोली गई थी। इसमें अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों से रुपये जमा कराए गए। इसके बाद समय अवधि पूरी होने पर रुपये न देकर फर्जी एफडी का आश्वासन देकर वह निवेशकों को गुमराह करता रहा और एक दिन लगभग 60 करोड़ रुपये लखनऊ से लेकर चंपत हो गया।

इस संबंध में थाना हजरतगंज में भारतीय दंड संहिता के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। इन अभियोगों की विवेचना आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा की जा रही है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से सहयोग मांगा गया था।

इसी क्रम में एसटीएफ एक दिसंबर 2006 को संध्या गुप्ता और शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को लखनऊ से गिरफ्तार कर चुका है। इसी दौरान जगमोहन चावला के गोवा में रहने की जानकारी मिली थी।

जगमोहन चावला ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके द्वारा राकलैंड लीजिंग एवं थर्मोनिक्स कम्पनी के नाम से करोड़ों रुपये जमा कराए थे, जिसका भुगतान निवेशकों को नहीं किया गया। चावला को न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए लखनऊ लाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+