भारतीय पर्यटकों को न्यौता देंगे श्रीलंकाई क्रिकेटर (लीड-1)

कोलंबो, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे के मद्देनजर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविवार को मुंबई पहुंच रहे हैं।

कोलंबो, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे के मद्देनजर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविवार को मुंबई पहुंच रहे हैं।

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये दिग्गज खिलाड़ी भारतीय पर्यटकों को श्रीलंका आने का न्यौता देंगे। 'श्रीलंका टूरिज्म प्रोमोशन ब्यूरो' (एसएलटीपीबी) के प्रंबध निदेशक दिलीप मुदादेनिया ने इस संबंध में जानकारी दी।

दिलीप ने आईएएनएस को बताया कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा, अरविंद डी सिल्वा, महेला जयवर्धने, मुथैया मुरलीधरन और कुमार संगकारा पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों के साथ मुंबई जाएंगे।

दिलीप ने कहा, "मुंबई मे वे एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वे ट्रेवल एजेंटों के साथ भी एक बैठक करेंगे। दरअसल, अगले महीने भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के मद्देनजर अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।"

रणतुंगा ने अपने भारत दौरे के बारे में कहा, "हम भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटकों को श्रीलंका आने का न्यौता देंगे।"

दिलीप ने कहा कि भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एसएलटीपीबी ने कई यात्रा पैकेज तैयार किए हैं। गौरतलब है कि जुलाई और अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच यहां तीन टेस्ट मैच और पांच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।

उन्होंने कहा, "हमें आशा है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर यहां टेस्ट मैचों में वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा का रिकार्ड तोड़ेंगे। हमें उम्मीद है कि इसे देखने भारी संख्या भारतीय पर्यटक पहुंचेंगे।"

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच कोलंबो में 23 जुलाई से खेला जाएगा। रणतुंगा ने कहा कि उन्हें आशा है कि इन मैचों को देखने के लिए भारत से भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+