जापान में भूकंप, 2 मृत

भूकंप से इवाते और फुकूशिमा प्रांतों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मियागी प्रांत में एक घर के ढहने से कम से कम चार लोगों के दबने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
जापानी टेलीविजन 'एनएचके' के अनुसार इवाते प्रांत में एक घर के ढहने से चार बच्चे घायल हो गए। टेलीविजन रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के समय एक बस में सवार कम से कम 25 यात्री घायल हो गए।
मियागी प्रांत में लगभग 10 घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत था। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भूकंप के कारण प्रभावित प्रांतों से गुजरने वाली उच्च गति की ट्रेन सेवा को रोक दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications