भोपाल गैस पीड़ितों की दुर्दशा के लिए भारत सरकार व डाव केमिकल जिम्मेदार : सिन्हा
लंदन, 14 जून (आईएएनएस)। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की दुर्दशा के लिए भारतीय मूल की प्रख्यात उपन्यासकार इंद्रा सिन्हा ने भारत सरकार और बहुराष्ट्रीय कंपनी डाव केमिकल्स को बराबरी का जिम्मेदार ठहराया है।
सिन्हा ने अपनी वेबसाइट पर 'भोपालियों द्वारा लड़ी जा रही न्याय की लड़ाई में मै क्यों उनके साथ हूं' शीर्षक से लिखे लेख में केंद्र सरकार और डाव केमिकल्स की जमकर आलोचना की है।
ज्ञात हो कि सिन्हा ने इस त्रासदी के पीड़ितों द्वारा पिछले 10 जून को की गई भूख हड़ताल के समर्थन में उतरी थी और भूखी भी रही थीं।
फ्रांस में बसी सिन्हा ने कहा है कि डाव केमिकल्स की नजर में भारतीयों की अपेक्षा अमेरिकियों की जान की ज्यादा कीमत है।
सिन्हा के ताजा उपन्यास 'एनिमल्स पीपुल' को हाल ही में यूरोप व एशिया क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का कॉमनवेल्थ पुरस्कार मिला था। उनकी यह पुस्तक भोपाल गैस त्रासदी से संबंधित है।
सिन्हा ने अपने लेख में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री डाव केमिकल्स के साथ तुष्टीकरण की नीति अपनाए हुए हैं। उन्होंने त्रासदी से जुड़े आंदोलनकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में बंद किए जाने के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को जिम्मेवार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications