कृष्णा का नार्को टेस्ट हुआ

अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी एस. राजन्ना ने आईएएनएस को बताया कि टेस्ट करीब पांच घंटे तक चला। इसकी जांच रिपोर्ट मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सौंप दी जाएगी।
बंगलौर के फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की सहायक निदेशक मलिनी के नेतृत्व में कृष्णा से पूछताछ की गई।
राजन्ना ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है और हम रिपोर्ट के बारे में कोई खुलासा नहीं कर सकते। हालांकि, सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि कृष्णा के उत्तर से मामले की जांच में कोई महत्वपूर्ण मोड़ आने की संभावना कम है।
इससे पहले कृष्णा को भारी सुरक्षा के बीच बंगलौर की एफएसएल से यहां लाया गया। उल्लेखनीय है कि कृष्णा को बुधवार को यहां ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए लाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications