नलिनी की याचिका पर सुनवाई टली

उल्लेखनीय है कि गत 9 जून को जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इसके विरोध में याचिका दायर की थी। मद्रास उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति एस. नागामुतू से स्वामी के वकील जी. राजगोपाल ने आज अनुरोध किया कि स्वामी को इस मामले में चल रही कार्रवाई में एक पक्ष मान लिया जाना चाहिए।
दूसरी ओर नलिनी की तरफ से वकील वी. एलेंगो ने माननीय न्यायमूर्ति से स्वामी के आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए इस पर जवाब देने के लिए और समय देने का आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications