मानसून समय से एक सप्ताह पूर्व दिल्ली में देगा दस्तक

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। दक्षिण पूर्व मानसून दिल्ली में निश्चित समय से एक सप्ताह पूर्व दस्तक दे सकता है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शहर में बढ़ रही आद्र्रता व गहराए बादल इस बात का संकेत दे रहे हैं कि मानसून निश्वित समय से एक सप्ताह पहले धमक सकता है। इससे पूर्व मौसम विभाग ने शहर में मानसून के आगमन की तिथि 29 जून निर्धारित की थी।

मौसम विभाग से जारी बयान के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने के लिए तमाम स्थितियां अनुकूल हैं। वैश्विक मौसम गणना अनुमान मॉडल के अध्ययन से भी इस बात के संकेत मिले हैं कि राजधानी में मानसून का आगमन समय से पहले हो सकता है।

वैसे भी इस वर्ष भारत में मानसून का आगमन अंडमान सागर में निश्चित समय से 5 दिन पहले 10 मई को हुआ जबकि केरल में इसका आगमन निश्वित तिथि से एक दिन पूर्व यानी 31 मई को हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+