आईगेट ने आस्ट्रेलिया में केंद्र शुरू किया

मेलबर्न से बेलारट आने में सड़क मार्ग से केवल 70 मिनट लगते हैं। इस शहर में काफी संख्या में भारतीय छात्र और प्रवासी भारतीय रहते हैं और कई भारतीय कंपनियों ने यहां निवेश भी किया है।
आईगेट के नए केंद्र से फिलहाल 40 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह संख्या अगले तीन वर्षो तक तेजी से बढ़ती रहेगी। यह कंपनी मुख्य रूप से सरकारी कंपनियों और वित्तीय सेवाओं से संबंधित कंपनियों के लिए काम करेगी। इसमें विक्टोरिया सरकार की कानूनी प्राधिकरण 'रेसिडेंसियल टेनेंसीज बांड अथोरिटी' (आरटीबीए) भी शामिल है।
आईगेट केंद्र की औापचारिक शुरुआत के मौके पर आस्ट्रेलिया के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्री थियो थियोफानस भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बेलारट में आईगेट केंद्र खोले जाने का अर्थ है कि इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी कंपनियां निवेश करना फायदे का सौदा समझती हैं।
इस मौके पर आईगेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फनीश मूर्ति ने आईएएनएस से टेलीफोन पर कहा, "हम आस्ट्रेलियाई बाजार में आउटसोर्सिग का अत्याधुनिक माडल विकसित करना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि इससे कार्यसंचालन की दक्षता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण काम निपटाए जा सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications