शांतिकुंज में गंगा और गायत्री के अवतरण दिवस की धूम
हरिद्वार, 13 जून (आईएएनएस)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख संचालक डॉ0 प्रणव पण्ड्या ने कहा है कि आने वाले समय में विश्व मानस का परिष्कार गायत्री से ही होगा। विश्व की तमाम समस्याओं का समाधन गायत्री ही करेगी, क्योंकि गायत्री आदिशक्ति है तथा ज्ञान व समस्त धर्मो का आदि स्रोत है। सद्बुद्धि की देवी गायत्री सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

डॉ. पण्ड्या ने यह उद्गार शुक्रवार को गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर गायत्री की सिद्ध भूमि और अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज में देश के प्राय: सभी प्रांतों और चिली, जर्मनी व रशिया से आए लगभग 20 हजार गायत्री साधकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। साधकों ने इस अवसर पर गायत्री एवं गंगा का वैदिक कर्मकाण्ड के साथ भावभरा पूजन किया। डॉ.पण्ड्या ने सन् 2011-12 में पूरे विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले आचार्य श्रीराम शर्मा के जन्म शताब्दी समारोह की तैयारियों के संबंध में साधकों को दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की संचालिका शैलबाला पण्ड्या ने गायत्री और गंगा के अवतरण पर्व पर इन दिव्य धाराओं के तीन युगपुरुषों को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गायत्री के ऋषि विश्वामित्र और गंगा को धरती पर लाने वाले भगीरथ के साथ इस युग के गायत्री उद्धारक ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य को याद किया। उल्लेखनीय है कि गायत्री जयंती-गंगा दशहरा के दिन ही आचार्य जी ने महाप्रयाण किया था।
इस पावन पर्व पर गायत्री तीर्थ-शांतिकुंज में आचार्य जी एवं उनकी सहधर्मिणी माता भगवती देवी के स्मारकों की भव्य सज्जा की गई। डॉ.पण्ड्या एवं शैल दीदी ने 3500 लोगों को गुरु दीक्षा दिलाई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में यज्ञोपवीत, मुण्डन, नामकरण, अन्न प्राशन, पुंसवन आदि संस्कार संपन्न हुए। दिन भर चले यज्ञ में प्रत्येक परिजन ने आहुतियाँ समर्पित कीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications