जार्डन व ओमान तेल समझौते के नवीनीकरण के लिए हुए राजी
ओमान, 13 जून (आईएएनएस)। जार्डन व इराक ने वर्ष 2006 में हुए तेल समझौते के नवीनीकरण का फैसला किया है। समझौते के तहत जार्डन के द्वारा इराक से तरजीही कीमत पर तेल के आयात की व्यवस्था थी।
जार्डन टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया है कि जार्डन के प्रधानमंत्री नादिर दहाबी ने जार्डन की यात्रा पर आए इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता में इसकी घोषणा की।
दहाबी ने कहा कि 15 अगस्त को समाप्त हो रहे इस मूल समझौते के तहत बगदाद इस बात के लिए राजी हुआ था कि वह जार्डन को उसकी कुल जरूरत का 10 से 20 फीसदी यानी प्रतिदिन एक लाख बैरल तेल तरजीही कीमत पर उपलब्ध कराएगा लेकिन सुरक्षा कारणों को लेकर इस समझौते का सिर्फ सांकेतिक अनुपालन हुआ।
दोनों पक्षों के बीच आज इस बात पर सहमति बनी कि इस समझौते की वैधता को अगले तीन वर्षो के लिए बढ़ा दिया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications