पाक के साथ मजबूत सैन्य संबंध चाहता है नाटो

ब्रसेल्स, 13 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभियान में मुख्य भूमिका निभाने वाले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पाकिस्तान के साथ सैन्य संबंधों को मजबूत बनाने की इच्छा जताई है।

'ईयूएशिया न्यूज' के मुताबिक नाटों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए नाटो के महासचिव जाप. डी. हूप. शेफर ने कहा कि आतंकवाद पर काबू पाने के लिए पाकिस्तान के साथ सैन्य संबंधों को मजबूत बनाना आवश्यक है। इसके लिए दोनों पक्षों में बातचीत होनी चाहिए।

अफगानिस्तान के मसले पर पेरिस में गुरुवार को हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान शेफर ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से भेंट की और बुधवार को अफगान-पाक सीमा पर मारे गए 11 पाकिस्तान सैनिकों के विषय में बातचीत की।

मुलाकात के बाद शेफर ने कहा, "हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि नाटो और पाकिस्तान के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत जरूरी है।"

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि सीमा के कारण परेशानियां हो रही है क्योंकि आतंकवादी आसानी से सीमा पार कर अफगानिस्तान में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+