रिलायंस कम्युनिकेशंस की एमटीएन के साथ बातचीत जारी

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। अनिल धीरूभाई अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (आरडीएजी) ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन के साथ समझौते को लेकर उसकी बातचीत जारी है।

आरडीएजी ने अन्य कंपनियों के ऊपर इस बात के आरोप लगाए हैं कि वे दोनों कंपनियों के बीच समझौते की दिशा में चल रही बातचीत को लेकर खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं।

कंपनी से जारी बयान के अनुसार मुकेश अंबानी की स्वात्वाधिकार वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज एमटीएन के साथ चल रही उसकी बातचीत को पटरी से उतारने के लिए प्रयासरत है।

आरडीएजी के अनुसार पिछली रात इसी क्रम में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नाजायज तरीके से एमटीएन को सूचित किया और गलत दावा किया कि रिलायंस कम्युनिकंशेस के शेयरों की खरीद के प्रस्ताव को उसने सबसे पहले ठुकरा दिया था।

आरडीएजी के मुताबिक आरआईएल का दावा कानूनी व तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह निराधार और सत्यता से परे है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+