उत्तरप्रदेश की जेलों में दो कैदियों की मौत
लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के इटावा जिले की जेल में बुधवार को एक कैदी ने ईंट से सर कुचलकर कथित तौर पर अपने एक साथी कैदी की हत्या कर दी, जबकि देवरिया जेल में एक कैदी की बीमारी की वजह से मौत हो गई।
इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि उपेंद्र शर्मा और अंबिका नाम के दो कैदियों के बीच मारपीट के बाद अंबिका ने उपेंद्र की कथित तौर पर ईंट से सर कुचलकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। उपेंद्र बलात्कार और अंबिका हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था। अंबिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
उधर देविरया जिले में रामवृक्ष नाम के एक कैदी की मौत हो गई। अधिकारी एक कैदी की मौत की वजह बीमारी बता रहे हैं।
देविरया के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आईएएनएस को बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के अंतर्गत जेल में सजा काट रहे रामवृक्ष की मौत का कारण प्रथम दृष्टया बीमारी लग रहा है। उन्होंने कहा कि रामवृक्ष का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications