रहस्यमयी जीवाश्म हो सकते हैं डायनासोर की नई प्रजाति के
टोरंटो, 13 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश कोलंबिया में 37 साल पहले खोजे गए डायनासोर के जीवाश्म एक नई प्रजाति के हो सकते हैं। एक विशेषज्ञ का कहना है कि सात करोड़ साल पहले के यह जीवाश्म शाकाहारी प्रजाति के हो सकते हैं।
डायनासोर का यह जीवाश्म कनाडा में पहली बार मिला था। यह दुनिया में डायनासोर का पहला ऐसा जीवाश्म है जिसमें हड्डियों का पूरा ढांचा मिला था। इन हड्डियों का हाल में एलबर्टा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने परीक्षण किया था।
इस जीवाश्म की एक अध्ययनकर्ता विक्टोरिया आर्बर ने कहा कि यह डायनासोर कई मामलों में अन्य डायनासोर से अलग है। इससे ऐसा लगता है कि इसकी प्रजाति अलग और शायद नई होगी।
उन्होंने कहा कि इस डायनासोर में नई चीज यह भी है कि इसमें एक बांह की हड्डी है जो कि पहले के किसी भी डायनासोर में नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि कनाडा में यह जीवाश्म विक्टोरिया के ब्रिटिश कोलंबिया म्यूजियम में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications