यूपी में समय से पहले मानसून ने दी दस्तक, किसानों के चेहरे खिले

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। गर्मी की मार क्ष्झेल रहे प्रदेशवासियों को उस समय बारिश की ठंढी फुहारों से राहत मिली जब मानसून ने दो दिन पहले प्रदेश की पूर्वी सीमा में प्रवेश किया।

बुधवार को गोरखपुर, वाराणसी और इलाहाबाद मंडलों में बादल जमकर बरसे। मानसून की दस्तक राजधानी लखनऊ समेत कई मध्यवर्ती जिलों में भी देखने को मिली। यहां भी बादल छाये रहे और रिमझ्झिम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया।

प्रदेश में मानसून के समय से पहले पहुंचने से किसानों की बांछे खिल गई हैं। अब उन्हें अपने खेतों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। कृषि वैज्ञानिक आर.एस. राठौर के मुताबिक इस बारिश से किसान अपने खेतों की ग्रीष्मकालीन जुताई कर लेंगे, जिससे खरीफ की फसल से पहले उनके खेतों में उगने वाला खरपरवार नहीं उग पाएगा। इससे फसल अच्छी होगी और पैदावार बढ़ेगी।

उधर, लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक एल.सी.राम ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाले मानसून में अचानक आई है। इस पूर्वी मानसून ने बाते दो दिनों में बिहार, झारखंड के बाद उत्तरप्रदेश में जोरदार दस्तक दे दी है।

उन्होंने बताया कि वैसे तो सामान्य तौर पर मानसून प्रदेश में 14 जून तक प्रवेश करता है। लेकिन इस बार मानसून के 11 जून को राज्य में दाखिल होते ही इलाहाबाद, गोरखपुर, गाजीपुर, रायबरेली, चंदौली, बलिया, मिर्जापुर और सुल्तानपुर में अच्छी बारिश हुई। इलाहाबाद में 50 मिलीमीटर बारिश से अधिक दर्ज की गई।

राम ने कहा कि पूर्वी मानसून जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है उससे अगले दो दिनों में उसके मध्य और पश्चिमी हिस्से में पहुंचने की पूरी संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+