दक्षिण अफ्रीका में बिना पैसे चुकाए तेल भरवाने की घटनाएं बढ़ी

जोहान्सबर्ग, 13 जून (आईएएनएस)। दुनिया में ईंधनों की बढ़ती कीमतों के बीच दक्षिण अफ्रीका के कई मोटरचालक नए तरह का अपराध कर रहे हैं। वे अपने वाहन के टैंक को पूरा भरवाकर बिना पैसे दिए नौ दो ग्यारह हो रहे हैं।

जोहान्सबर्ग, 13 जून (आईएएनएस)। दुनिया में ईंधनों की बढ़ती कीमतों के बीच दक्षिण अफ्रीका के कई मोटरचालक नए तरह का अपराध कर रहे हैं। वे अपने वाहन के टैंक को पूरा भरवाकर बिना पैसे दिए नौ दो ग्यारह हो रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका में ऐसे अपराधों में काफी इजाफा हो रहा है। ईंधन के खुदरा विक्रेताओं के संगठन (एफआरए) के अनुसार हाल में ऐसी कई गंभीर घटनाएं हुई हैं। एफआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर मॉर्गन ने कहा कि गत माह में कम से कम 10 ऐसी घटनाएं हुई हैं।

स्थानीय पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी मैक्गोबैटलू ने आपबीती बताते हुए कहा कि एक मोटरचालक ने अपने वाहन के टैंक पूरा भरने के साथ 25 लीटर कर खाली डिब्बा भरने को कहा। इसके बाद कारचालक कुछ सामान लेने के लिए चला गया। उन्होंने कहा कि जब कारचालक वापस लौटा, तो उसे 2,570 रैंड का बिल बताया गया।

मैक्गोबैटलू के मुताबिक मोटरचालक ने बिल नहीं चुकाया और कहा कि उसे तेल से भरे चार डिब्बे की जरूरत है। इस कर्मचारी के मुताबिक जब वह और तेल लाने के लिए गया तथा लौटकर आया तो देखा कि वह मोटरचालक फरार हो चुका था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+