दोहा पर गतिरोध समाप्त करने पर भारत-अमेरिका में सहमति

वाशिंगटन, 13 जून (आईएएनएस)। विश्व व्यापार मुद्दे पर दोहा दौर की वार्ता पर जारी गतिरोध दूर करने के लिए भारत और अमेरिका के बीच इसे दोबारा पटरी पर लाने के लिए मतभेद मिटाने पर सहमति बन गई है।

वाशिंगटन, 13 जून (आईएएनएस)। विश्व व्यापार मुद्दे पर दोहा दौर की वार्ता पर जारी गतिरोध दूर करने के लिए भारत और अमेरिका के बीच इसे दोबारा पटरी पर लाने के लिए मतभेद मिटाने पर सहमति बन गई है।

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री कमलनाथ और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि सुजेन सी. शाबेब के बीच दोहा दौर की बातचीत को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने पर सहमति बन गई है।

दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को बैठक हुई थी। इस संबंध में अमेरिका में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि दोनों देश अगले हफ्ते जिनेवा में होने वाली बैठक को सफल बनाने का प्रयास करेंगे।

कृषि क्षेत्र में मुक्त बाजार को लेकर उठे मतभेदों के कारण दोहा दौर की वार्ता अरसे से रूकी पड़ी है। दरअसल, अमेरिका कृषि क्षेत्र में मुक्त बाजार की मांग कर रहा है, जिस पर भारत को ऐतराज है। भारत अपने लाखों किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाना चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+