मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम लखनऊ में खोलेगा सेटेलाइट ऑफिस

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना सेटेलाइट कार्यालय खोल रही है। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने इसके लिए लखनऊ के पर्यटन भवन में एक समझ्झौते के तहत जगह भी ले ली है।

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने आईएएनएस को बताया कि लखनऊ में सेटेलाइट ऑफिस 10 से 15 अगस्त के बीच विधिवत काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि देश में निगम का यह सातवां सेटेलाइट ऑफिस होगा। इसके पहले अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और दिल्ली में सेटेलाइट ऑफिस खोले जा चुके हैं।

लोहानी के मुताबिक इस ऑफिस से स्थानीय लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों, यातायात के साधनों और ठहरने के लिए होटलों आदि के बारे में सभी सूचनाएं मिल जाएंगी। टूर पैकेजों पर छूट के बारे में भी सेटेलाइट ऑफिस से ही जानकारी ली जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में ऑफिस खोलने से दोनों राज्यों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

लोहानी के मुताबिक पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष भारत सरकार ने मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय पर्यटन का अवार्ड दिया है जो कि उसकी प्रगति का सूचक है। मध्यप्रदेश में पर्यटन के आयामों को विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर्यटन में 30 से 40 फीसदी इजाफा हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+