बेहतर मानसून मुद्रास्फीति से दिलाएगी राहत : मोंटेक
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंह अहलूवालिया ने शुक्रवार को कहा कि बेहतर मानसून जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने में सहायक होगा।
राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अहलूवालिया ने कहा कि बेहतर मानसून के मद्देनजर जरूरी वस्तुओं की कीमतों में आई नरमी से मुद्रास्फीति की दरों में कमी आएगी।
अहलूवालिया ने आज फिर से दोहराया कि मुद्रास्फीति की दर में वृद्धि न सिर्फ घरेलू बल्कि वैश्विक समस्या है। उन्होंने स्वीकार किया कि जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि सरकार के बड़ी चुनौती है।
अहलूवालिया ने कहा कि सरकार मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाने के लिए सभी संभव उपाय कर रही है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन केअवसर पर अहलूवालिया ने कहा कि इस वर्ष गेहूं का उत्पादन संतोषजनक रहा। अहलूवालिया के मुताबिक अच्छी बारिश चावल उत्पादन में बढ़ोतरी को सुनिश्चित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications