आरुषि हत्याकांड: सीबीआई ने तलवार के उद्योगपति मित्र से पूछताछ की

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। सनसनीखेज आरुषि-हेमराज हत्याकांड के एक नए घटनाक्रम में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई)ने शुक्रवार को आरुषि के पिता राजेश तलवार के उद्योगपति मित्र से पूछताछ की।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, हत्याकांड के आरोपी तलवार के इस मित्र का ताल्लुक उत्तरप्रदेश से है। उद्योगपति का नाम बताने से इंकार करते हुए सूत्रों ने बताया कि सीबीआई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसकी गाड़ी का इस्तेमाल हत्याओं में प्रयुक्त हथियार को नष्ट करने में तो नहीं किया गया।

तलवार के मित्र से पूछताछ कथित तौर पर कंपाउंडर कृष्णा के नारको परीक्षण के दौरान उसका नाम आने के बाद की गई। कृष्णा को आज दिल्ली लाया जा रहा है। कृष्णा ने दिल्ली में घरेलू नौकर के रूप में काम करने वाले अपने एक मित्र का नाम लिया है,उससे भी पूछताछ की जा रही है।

सीबीआई के प्रवक्ता जी. मोहंती ने ताजा घटनाक्रम के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए किसी भी नई जानकारी की पुष्टि करने से इंकार किया है।

उल्लेखनीय है कि 14 वर्षीया आरुषि पिछले महीने की 16 तारीख को अपने घर में मृत पाई गई थी। अगले ही दिन तलवार परिवार के नौकर की लाश भी घर की छत से बरामद होने के बाद मामला उलझ गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+