रिकार्ड मोल पर बिकी भारतीय चित्रकार सुबोध गुप्ता की कृतियां

लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से लोकप्रियता हासिल करते जा रहे भारतीय चित्रकार सुबोध मेहता की कृतियां क्रिस्टी की ओर से बुधवार को आयोजित भारतीय समकालीन कला की बिक्री के दौरान फ्रांसिस न्यूटन सूजा और तय्यब मेहता की कृतियों की तरह महंगे दामों पर बिकीं।

स्टील के पात्र पर उकेरी गई उनकी शीर्षक रहित रचना तो 12लाख डॉलर में बिकीं। इस बिक्री के दौरान कला पारखियों ने गुप्ता, सूजा और मेहता का काम सबसे ज्यादा पसंद किया और उनकी कृतियों की बिक्री ने नया रिकार्ड बनाया।

सूजा की 1955 में रचित 'बर्थ' टीना अंबानी की बहन ने 25 लाख डॉलर में खरीदी। वह मुंबई में हार्मनी आर्ट फाउंडेशन चलाती हैं। रिक्शाचालकों का दर्द उजागर करने वाली मेहता की शीर्षक रहित कृति 19 लाख डॉलर में बिकी। मेहता की ऐसी ही एक अन्य कृति 2005 में न्यूयार्क में 16 लाख डॉलर में बिकी थी।

इस बिक्री के दौरान 111 कृतियों में क्रिस्टी 78 को अच्छे दामों पर बेचने में सफल रही। इसमें सूजा और सईद हैदर रजा और मकबूल फिदा हुसैन को खरीददार नहीं मिल सके जबकि गुप्ता और टी.वी. संतोष जैसे कलाकारों की कृतियों की बिक्री से संस्था को खासा मुनाफा हुआ।

पिछले महीने हवाई अड्डे पर सामान से भरी ट्राली खींचते व्यक्ति को दर्शाने वाली गुप्ता की पेंटिंग क्रिस्टी ने हांगकांग में करीब 12 लाख में नीलाम की। जो गुप्ता के एक रिकार्ड था।

इस तरह क्रिस्टी पर सुबोध गुप्ता के दो रिकार्ड बन गए हैं और अपनी रचनाओं के लिए लाखों डॉलर पाने वाले वह सबसे कम आयु के चित्रकार बन गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+