राजस्थान सरकार और गुर्जरों के बीच वार्ता शुरू
जयपुर, 13 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग कर रहे गुर्जर समुदाय के नेताओं के साथ शुक्रवार को राज्य सरकार की दूसरे दौर की वार्ता शुरू हो गई।
गुर्जर संघर्ष आरक्षण समिति के 25 सदस्यीय दल और राज्य सरकार के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच जयपुर में वार्ता हो रही है।
राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामदास अग्रवाल कर रहे हैं। उनके अलावा दो गुर्जर मंत्री नाथु सिंह गुर्जर और कालू लाल गुर्जर भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।
इस प्रमुख वार्ता में गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हिस्सा नहीं ले रही हैं। गुर्जर नेताओं का कहना है कि अंतिम निर्णय उनके नेता बैंसला ही लेंगे।
गुर्जर नेता रामवीर सिंह विधुड़ी ने कहा, "हमलोग खुले दिमाग से बैठक में हिस्सा ले रहे हैं और आशा करते हैं कि परिणाम अच्छे निकलेंगे।"
गौरतलब है कि गुर्जर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार 24 गुर्जर महिलाओं को गुरुवार को दौसा की जिला अदालत के जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए जाने के साथ ही गुर्जर समुदाय और राज्य सरकार के बीच बातचीत का रास्ता साफ हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications