महंगाई की मार, सप्ताह के आखिरी दिन भी गिरे शेयर बाजार (लीड-2)
मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। मुद्रास्फीति की दर में बढ़ोतरी जारी रहने से भारतीय शेयर बाजारों में एक बुरे हफ्ते के आखिरी दिन भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार अंतत: मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 60 और निफ्टी 22 अंक फिसले।
गौरतलब है कि 31 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति (महंगाई) की दर 8.75 प्रतिशत के नए स्तर पर जा पहुंची। इससे पहले यह 8.24 प्रतिशत पर थी।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 60.58 अंक अर्थात 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,189.62 पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई का मिडकैप 4.67 अंक अर्थात 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,228.17 पर और स्मालकैप 55.82 अंक अर्थात 0.74 प्रतिशत की बढ़त से 7,581.72 पर बंद हुआ।
बीएसई में आज कुल 2,678 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,445 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही जबकि 1,156 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कुल 77 कंपनियां ऐसी रहीं जिनके शेयरों में नफा-नुकसान नहीं हुआ।
बीएसई में कारोबार करनेवाले शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी रैनबैक्सी लैब्स के शेयर 4.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 566.90 पर, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 764.80 पर, बीएचईएल के शेयर 2.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,561.10 पर और टीसीएस के शेयर 2.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 907.65 पर बंद हुए।
जबकि बीएसई में सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले शेयरों में जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयर 4.03 प्रतिशत नुकसान के साथ 178.70 पर, डीएलएफ के शेयर 3.61 प्रतिशत नुकसान के साथ 479.75 पर, एचडीएफसी बैंक के शेयर 3.45 प्रतिशत नुकसान के साथ 1,123.35 पर और सिप्ला के शेयर 2.63 प्रतिशत नुकसान के साथ 211.30 पर बंद हुए।
राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित 'निफ्टी' 22.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,581.72 पर बंद हुआ।
एनएसई में कुल 11,899.32 करोड़ रुपये का नकद और 41,003.4 करोड़ रुपये का फ्यूचर एंड आप्शंस (एफएंडओ) कारोबार हुआ। कुल 77 कंपनियां ऐसी रहीं जिनके शेयरों में कोई नफा नुकसान नहीं हुआ।
इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स 76.90 अंकों की बढ़त के साथ 15,327.10 पर और निफ्टी 0.15 अंकों की बढ़त के साथ 4,539.10 पर खुला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications