चीन के ऐतराज के बावजूद दलाई लामा से मिले आस्ट्रेलियाई नेता

सिडनी, 13 जून (आईएएनएस)। चीन की नाखुशी के बीच आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड और उपप्रधानमंत्री जुलिया गिल्लार्ड और प्रवासी एवं आव्रजन मामलों से संबद्ध विभाग के मंत्री इवांस ने शुक्रवार को तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।

सिडनी, 13 जून (आईएएनएस)। चीन की नाखुशी के बीच आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड और उपप्रधानमंत्री जुलिया गिल्लार्ड और प्रवासी एवं आव्रजन मामलों से संबद्ध विभाग के मंत्री इवांस ने शुक्रवार को तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।

यह मुलाकात ओलंपिक पार्क में एक होटल में हुई। इससे पहले गुरुवार रात चीन ने चेतावनी दी थी कि दलाई लामा को आस्ट्रेलिया में 'अलगाववादी गतिविधियों' में शामिल होने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। 'आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस' (एएपी) के अनुसार, चीन का दलाई लामा विरोधी बयान हैरानी में डालने वाला है क्योंकि हाल ही में दलाई लामा ने चीनी नेतृत्व की साफगोई की तारीफ की थी।

दलाई लामा ने गुरुवार को कहा था कि अगले महीने चीन के साथ शुरू होने वाली संभावित शांति वार्ता को लेकर वे आशावादी नजरिया रखते हैं। उन्होंने कहा था कि तिब्बत से गुजरने वाली ओलंपिक मशाल का वे आदर करते हैं। उधर, दूसरी ओर चीन तिब्बत में मार्च में भड़की हिंसा के लिए दलाई लामा को दोषी मानता है।

दलाई लामा अगले दो दिनों में विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पूर्व उन्होंने विपक्षी नेता ब्रेन्डेन नेल्सन और ग्रीन्स पार्टी के नेता बॉब ब्राउन से मुलाकात की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+