गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना मौत को न्यौता देने के समान
सिडनी, 13 जून (आईएएनएस)। गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर वाहन चलाने से संबंधित कई गड़बड़ियां होती हैं, जिनके चलते जानलेवा दुर्घटनाएं होती हैं। यह निष्कर्ष एक शोध से सामने आया है।
न्यूजीलैंड के एक मनोवैज्ञानिक माइकल टाउनसेंड ने एक शोध के निष्कर्ष के आधार पर कहा कि गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में मोबाइल के उपयोग का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है, इसलिए यह और भी ज्यादा जरूरी है।
उन्होंने अपने एक शोध का हवाला देते हुए कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल करने पर मोटरचालक से गाड़ी चलाने में तकरीबन वैसी ही गड़बड़ियां होने लगती हैं जैसी कि शराब का सेवन किए हुए ड्राइवर गाड़ी चलाने के वक्त करते हैं।
टाउनसेंड ने कहा कि गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने से ड्राइवर पर अतिरिक्त दिमागी भार पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बातचीत के ढंग से भी असर पड़ता है। गंभीर और मजेदार बातों से गाड़ी चलाने से ध्यान हट जाता है और सामान्य यातायात नियमों की अनदेखी होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications