शेयर बाजारों में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 60 और निफ्टी 22 अंक फिसला (लीड-1)
मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। मुद्रास्फीति की दर में बढ़ोतरी जारी रहने से शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार अंतत: मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 60 और निफ्टी 22 अंक फिसले।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 60.58 अंकों की गिरावट के साथ 15,189.62 पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई का मिडकैप 4.67 अंकों की बढ़त के साथ 6,228.17 पर और स्मालकैप 55.82 अंकों की बढ़त से 7,581.72 पर बंद हुआ।
राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी 22.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,581.72 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार करनेवाले शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी रैनबैक्सी लैब्स, आईसीआईसीआई बैंक, बीएचईएल और टीसीएस के शेयरों में दर्ज की गई जबकि सबसे ज्यादा गिरावट जयप्रकाश एसोसिएट्स, डीएलएफ, एचडीएफसी बैंक और सिप्ला के शेयरों में आई।
इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स 76.90 अंकों की बढ़त के साथ 15,327.10 पर और निफ्टी 0.15 अंक बढ़त के साथ 4,539.10 पर खुला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications