'मलेशिया में हिंदू मंदिर पंजीकृत हों'
कुआलालंपुर, 13 जून (आईएएनएस)। मलेशिया में भारतीय मूल के एक प्रमुख उद्योगपति ने कहा है कि भारतीय मूल के सांसदों को हिंदू मंदिरों को पंजीकृत कराने में सहयोग करना चाहिए, ताकि उन्हें गैरकानूनी करार देकर ढहाए जाने की घटनाओं से बचा जा सके।
तमिल भाषी समाचार पत्र 'माक्कल ओसाई' के अनुसार, के . कलाईचेलवन ने कहा है कि भारतीय मूल के सांसदों मलयालम हिंदू संगम की इस मांग का समर्थन करना चाहिए।
सेलांगोर में एक मंदिर में कार्यक्रम के दौरान कलाईचेलवन ने कहा कि देश में कई ऐसे मंदिर हैं जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है। गौरतलब है कि देश में कई मंदिर निजी भूमि पर हैं और भूमि के मालिक अब अपनी जमीन वापस चाहते हैं।
मलेशियाई समाचार पत्र 'द स्टार' के अनुसार मंदिरों के तोड़े जाने की घटना यहां एक संवेदनशील मुद्दा माना जाता है। पिछले वर्ष दिवाली के कुछ दिन पहले ही एक हिंदू मंदिर को दूसरे जगह स्थान्तरित किए जाने की घटना को लेकर हिंदू समुदाय में तनाव व्याप्त हो गया था।
इस संबंध में 'हिंदू राइट्स एक्शन फोर्स' (हिंद्राफ) संगठन ने रैली निकाली थी। संगठन का आरोप है कि वर्ष 1957 में देश की स्वतंत्रता के बाद अभी तक 35 हजार हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications