मध्यप्रदेश में मानसून दो दिन में

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र के नागपुर तक पहुंच चुका है और यह आगामी 48 घंटों के भीतर मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच जाएगा।
भोपाल में मानसून 13 जून को अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग का अनुमान हैं कि इस बार का मानसून प्रदेश के लोगों को निराश नहीं करेगा। पिछले दस दिनों के मौसम की चर्चा की जाए तो पता चलता हैं कि इस दरम्यान शाम का वक्त फुहारों के नाम रहा हैं।
कई बार तो झमाझम बारिश तक हुई हैं। इस अवधि में भोपाल में 35 मिली मीटर, बैतूल में 34 मिली मीटर और रायसेन में 104 मिली मीटर तक बारिश हुई हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञ मंगलेश राय कोपर्ण का अनुमान हैं कि इस बार का मानसून पिछले सालों के मुकाबले बेहतर रहेगा। इतना ही नहीं मानसून भले ही 48 घंटे बाद प्रदेश में प्रवेश कर जाए मगर उसके पहले भी जोरदार बारिश की संभावना हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications