टेक्स्टबुक में गांधी की जगह मेढक

पांचवीं से नौवीं कक्षा के छात्रों को दी जाने वाली इस 'हैंडबुक' में एक हरे मेढक की तस्वीर छपी है। इस तस्वीर के नीचे '2 अक्टूबर', गांधी जयंती के साथ ही गांधीजी का कथन भी है।
इस मामले ने तब जोर पकड़ा जब राज्य में विपक्षी दलों ने सत्ताधारी वामपंथी दलों के गठबंधन 'लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट' (एलडीएफ) पर आरोप लगाया कि स्कूल 'हैंडबुक' में महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह मेढक की तस्वीर का छपना एक सुनियोजित षड़यंत्र है।
विपक्ष का कहना है कि वामपंथी पार्टियां राज्य में स्वतंत्रता संग्राम से ज्यादा कम्युनिस्ट संघर्ष को तरजीह देना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications