आरुषि हत्याकांड : बंगलौर में कृष्णा का नार्को टेस्ट
बंगलौर, 12 जून: आरुषि-हेमराज हत्याकांड के आरोपी राजेश तलवार के कंपाउडर कृष्णा का गुरुवार को यहां के एक सरकारी अस्पताल में नार्को और अन्य वैज्ञानिक जांच करवाया गया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां के बॉरिंग अस्पताल में कृष्णा का नार्को और अन्य वैज्ञानिक परीक्षण कराए गए। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दोपहर को आईएएनएस को बताया, " कृष्णा फिलहाल ऑपरेशन थियेटर में है, जहां उसके आरंभिक परीक्षण हो रहे हैं। "
कृष्णा को भारी सुरक्षा के बीच बंगलौर की 'फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी' (एफएसएल) से यहां लाया गया। उल्लेखनीय है कि कृष्णा को बुधवार को यहां ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए लाया गया था।
अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी एस. राजान्ना ने कहा, "दरअसल, मामले की जांच सीबीआई कर रही है, इसलिए हम इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कह सकते । एफएसएल जांच के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी जिसे सीबीआई को सौंपा जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications