नाथपा झाकड़ी से बिजली उत्पादन ठप्प, उत्तर भारत बिजली संकट की चपेट में (लीड-1)
शिमला, 12 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के किन्नूर जिले में स्थित 1,500 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली नाथपा झाकड़ी पनबिजली परियोजना के अस्थायी तौर पर बंद होने की वजह से उत्तर भारत में बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
तेज बारिश के कारण सतलुज नदी में गाद (मिट्टी युक्त रेत) का स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण हिमाचल प्रदेश में स्थित 1500 मेगावाट वाले नाथपा झाकड़ी ऊर्जा संयंत्र को बंद कर दिया गया है।
इस संयंत्र से पंजाब समेत अन्य उत्तरी राज्यों को भी बिजली आपूर्ति की जाती है। सतलज जल विद्युत निगम के अधिकारी विजय वर्मा ने बताया कि नदी में गाद का स्तर 5,500 पीपीएम (पार्ट पर मिलियन) से भी अधिक हो जाने की वजह से बिजली उत्पादन रोक दिया गया है।
वर्मा ने कहा, "हमारे पास संयंत्र को बंद करने के अलावा कोई चारा नहीं था।" उल्लेखनीय है कि यह संयंत्र पंजाब को 150 मेगावाट विद्युत आपूर्ति करता है। संयंत्र के बंद होने के कारण पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड ने प्रतिदिन दो से तीन घंटे विद्युत कटौती शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications