मध्यप्रदेश के गृह राज्य मंत्री का पुत्र गिरफ्तार और रिहा
भोपाल, 12 जून (आईएएनएस)। पुलिस थाने में हंगामा, उप निरीक्षक के घर में तोडफोड और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किए गए मध्यप्रदेश के गृह राज्य मंत्री राम दयाल अहिरवार के पुत्र और उसेके दो साथियों को छतरपुर में गिरफ्तार करने के बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
अहिरवार के पुत्र लक्ष्मी अहिरवार ने अपने साथियों के साथ 7 - 8 जून की रात बिजली न आने और रैली के लिए वाहन उपलब्ध न कराने पर छतरपुर जिले के महाराजपुर थाने में हंगामा किया था। साथ ही मंत्री पुत्र ने उप निरीक्षक के घर में तोड़फोड़ करने के बाद सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया था। महाराजपुर पुलिस ने इस पर मंत्री पुत्र और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक डी़ श्रीनिवास वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि लक्ष्मी और उसके दो साथियों को बुधवार शाम को महाराजपुर में गिरफ्तार किया गया और बाद में पांच-पांच हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications