पुरुषों के साथ बराबरी का दर्जा महिलाओं को गणित में भी बनाता है अव्वल

फ्लोरेंस (इटली), 12 जून (आईएएनएस)। लड़कियां पढ़ाई में लड़कों से बेहतर होती हैं, लेकिन जिन देशों में उन्हें लड़कों के साथ बराबरी का दर्जा दिया जाता है, वहां वे गणित में भी लड़कों के बाराबर होती हैं।

यह तथ्य फ्लोरेंस के यूरोपियन विश्वविद्यालय संस्थान की ल्युइगी ग्युइसो की ओर से किए गए 'प्रोग्राम फार इंटरनेशनल स्टुडेंट एसेसमेंट'(पीआईएसए)अध्ययन के गहन विश्लेषण से ं सामने आया है।

इस अध्ययन में 40 देशों के 15 वर्ष आयु के दो लाख 76 हजार लड़के -लड़कियों का अध्ययन किया गया था।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार ग्युइसो के अध्ययन में विभिन्न देशों की महिलाओं के सामाजिक स्तर और गणित की उनकी जानकारी के बीच संबंध को उजागर किया गया है।

अध्ययन से स्पष्ट है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में जहां समान अवसर दिए गए हैं, जहां उन्हें पुरुषों की तुलना में कमतर नहीं देखा गया है, वहां उन्होंने खुद को हमेशा बेहतर दिखाया है। पुरुषों की तुलना में वे गणित में भी अव्वल रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+