बांग्लादेश में आतंकवाद का पुनर्गठन

गैर सरकारी संगठन 'बांग्लादेश इंट्रपाइज इंस्टीट्यूट' (बीईआई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल भर से आंतकवादी संगठनों ने यहां फिर से नेटवर्क फैलाना शुरु कर दिया है और वे प्रशिक्षण देने और पैसे की उगाही में भी जुट गए हैं।
'2007-2008 ट्रेंड्स इन मिलिटेंसी इन बांग्लादेश' नामक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दशक में विभिन्न राजनीतिक दलों ने आतंकवादियों को अपने फायदे के लिए आश्रय दिया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 1999 और 2006 में पांच से छह बम धमाके हुए। वहीं पिछले वर्ष आतंकवादी संगठन जमातुल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेबीएम) के छह प्रमुख सदस्यों को मौत की सजा सुनाने के बाद देश में आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में एक बार फिर आतंकवादी संगठन सक्रिय हो रहे हैं और हमले की योजना बना रहे हैं। जेएमबी का एक धड़ा इन दिनों देश के दक्षिण-पश्चिम इलाकों में सक्रिय है। बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications