जामनगर विश्व का महत्वपूर्ण तेल शोधक केंद्र होगा: मुकेश अंबानी

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा है कि कंपनी की जामनगर में स्थापित की जा रही तेलशोधक इकाई इस वर्ष समय से पहले बनकर तैयार हो जाएगी।

कंपनी के शेयरधारकों की 34 वीं सालाना साधारण सभा को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि जामनगर आने वाले समय में विश्व के महत्वपूर्ण तेल शोधक केंद्र के रूप में उभरेगा। उनके मुताबिक जामनगर इकाई के परिचालन से प्रतिदिन वैश्विक तेल शोधन क्षमता में 5 लाख 80 हजार बैरल की वृद्धि होगी।

अंबानी ने कहा कि जामनगर स्थित संयंत्र से इस वर्ष 9 लाख टन सालाना पालीप्रोपीलिन का उत्पादन शुरू किया जा सकेगा।

अंबानी ने कहा कि रिलायंस विश्व की अग्रणी तेल शोधक कंपनी बनने की राह पर है तभी तो सिर्फ चार वर्षो में कंपनी ने अपनी दुबई स्थित अनुषंगी इकाइयों के साथ मिलकर विश्व भर में 14 तेल ब्लाकों में उत्पादन व शोधन के प्रस्ताव हासिल किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+