पाक में हवाई हमला सही: अमेरिका

Geoff Morrell
वाशिंगटन, 12 जून: पाकिस्तान की अफगानिस्तान से लगी सीमा पर हवाई हमले को अमेरिकी रक्षा विभाग ने आत्म रक्षा में उठाया गया सही कदम करार दिया है।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ज्यॉफ मॉरेल ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के बाद गठबंधन सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई की थी। उधर पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार देर रात को हुए इस हमले में उसके 11 सैनिक मारे गए थे।

मॉरेल ने कहा, "हमारे पास जो सूचनाएं हैं उससे लगता है कि यह पूरी तरह से न्यायसंगत हमला था और अमेरिकी सेना ने खुद पर हमले के बाद अपने बचाव में यह हमला किया था।"

मॉरेल ने पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय में तलब किए गए पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत ने ने इस हमले पर खेद जताया है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता गोनजालो गेल्लेगोस ने कहा, "यह एक दुखद घटना है। पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने पर हमें दुख है। दरअसल, हम दोनों देश आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में एक साथ हैं।"

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पाकिस्तान ने इस हमले पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान सीमा पर पाकिस्तान ने लगभग एक लाख सैनिकों को तैनात कर रखा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+