हम प्रभाकरन को जिंदा पकड़ेंगे-श्रीलंकाई सेना प्रमुख
कोलंबो, 12 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के सेनाप्रमुख ने लेफ्टिनेंट जनरल सरत फोन्सेका ने लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम(लिट्टे) के सरगना वी.प्रभाकरन को "जिंदा पकड़ने " का संकल्प लिया है।
अपने तीन दशक के करियर में लिट्टे के खिलाफ कई अभियानों का नेतृत्व कर चुके फोन्सेका ने यह भी कहा कि सुरक्षा बल विद्रोहियों का गढ़ माने जाने वाले उत्तरी मुल्लईतिवू पर फिर नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है।
सिंहली भाषा में प्रकाशित दैनिक 'दिनमीना' अखबार को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मुल्लईतिवू में सुरक्षा बल अलग-अलग दिशाओं से प्रभाकरन के ठिकाने पर हमले कर रहे हैं। सेना का लक्ष्य प्रभाकरन को जिंदा पकड़ना है, जो किसी बंकर में छुपा बैठा है।
लिट्टे के खिलाफ उत्तर में जारी अभियानों के बारे में सेना प्रमुख ने कहा कि सेना ने लिट्टे के कब्जे से कई किलोमीटर इलाका पहले ही मुक्त करा लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रभाकरन सेना का सीधे मुकाबला नहीं कर सकता इसलिए कायराना ढंग से दक्षिण में नागरिकों को निशाना बना रहा है।
उन्होंने कहा कि श्रीलंकोई सेना का मनोबल काफी ऊंचा है और वह कामयाबी हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications