कमलनाथ दोहा दौर की वार्ता को पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत (लीड-1)

वाशिंगटन, 12 जून (आईएएनएस)। दोहा दौर की वार्ता की असफलता के लिए भारत को उत्तरदायी ठहराने के अमेरिकी आरोप की पृष्ठिभूमि में केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को अमेरिकी प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक की ताकि बातचीत में जारी गतिरोध को दूर किया जा सके।

अपने अमेरिकी दौरे पर बुधवार को पहुंचे कमलनाथ ने आज अमेरिकी वाणिज्य सचिव कार्लोस एम. गुटिरेज, कृषि सचिव एड शाफेर व राजकोषीय सचिव हेनरी एम. पालसन के साथ विश्व व्यापार संगठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि सुसान सी. शाबेब के साथ भी कमलनाथ की संक्षिप्त बैठक हुई। दोहा विकास एजेंडा (डीडीए) को लेकर दोनों के बीच गुरुवार को भी बैठक होगी। इससे पूर्व दोहा को लेकर आपसी मतभेदों को समाप्त करने के लिए कमलनाथ और शाबेब के बीच पिछले महीने बैठक हुई थी।

भारतीय उच्चायोग के अनुसार कमलनाथ ने बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया कि भारत अपने करोड़ों किसानों के हितों की कीमत पर कभी भी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेगा।

कृषि क्षेत्र में खुले बाजार को लेकर उठे मतभेद के कारण दोहा दौर की वार्ता अरसे से रूकी पड़ी है।

कमलनाथ ने अमेरिकी वित्त मंत्री पाउल्सन के साथ निवेश संबंधी मसलों पर भी बातचीत की। गुरुवार को ही वे एक टेलीविजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, जिसका विषय '21वीं सदी में भारत : स्वतंत्र बाजार लोकतंत्र का सहयोगी' है। कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+