आईआईएमसी बनेगा अंतर्राष्ट्रीय मीडिया विश्वविद्यालय
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
आईआईएमसी के दीक्षांत समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी ने कहा कि संस्थान के दर्जे को बढ़ाने के लिए योजना आयोग और अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक मंजूरी ली जा चुकी है।
उन्होंने कहा, "इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है और सरकार ने आईआईएमसी के दर्जे को बढ़ाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।" उन्होंने कहा कि एक बार संस्थान का दर्जा बढ़ जाएगा तो यहां मीडिया शिक्षा और प्रशिक्षण में विशेषज्ञता मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इससे तेजी से बढ़ रहे मीडिया उद्योग की मांगों को पूरा करने और अधिक प्रशिक्षित और कुशल पेशेवर तैयार किए जा कसेंगे।
दास मुंशी ने कहा कि भारतीय मीडिया उद्योग देश की विकास की गति से अधिक गति से बढ़ोतरी कर रहा है। उनके शब्दों में मीडिया अर्थव्यवस्था के सबसे तेज गति से विकास करने वाले क्षेत्रों में से एक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications