यूपी की एक रिहायशी कॉलेनी में 14 वर्षीय लड़की की हत्या

बुलंदशहर, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में स्थित नरौरा परमाणु ऊर्जा केंद्र के आवासीय इलाके में गुरुवार शाम एक 14 वर्षीय लड़की की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है।

बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने आईएएनएस को बताया कि जिले के नरौरा थाने के अंतर्गत नरौरा परमाणु ऊर्जा केंद्र की आवासीय कॉलेनी में गुरुवार शाम दीपशिखा की उसके घर में ही चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। जब हादसा हुआ उस समय दीपशिखा घर में अकेली थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दीपशिखा के पिता परमाणु ऊर्जा केंद्र परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में पुस्तकालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं। आज शाम चार बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे और जब पांच बजे वापस लौटे तो दीपशिखा घर में मृत अवस्था में मिली।

उन्होंने कहा कि चूंकि इस अति महत्वपूर्ण कॉलोनी में बाहर के लोगों का आना आसान नहीं होता। ऐसी स्थिति में प्रथम दृष्टया हत्या में कॉलोनी के लोगों का हाथ हो सकता है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी से पुलिस अधीक्षक ने इंकार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+