मध्यप्रदेश में 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
भोपाल, 12 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेर बदल की चल रही कवायद में आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 21 अधिकारियों के तबादले हुए।
राज्य शासन द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक टी़ क़े घोष पुलिस महानिरीक्षक योजना पुलिस मुख्यालय भोपाल से जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर, आऱ बी़ शर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर को पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल रेंज बनाया गया हैं।
इसी तरह डी़ पी़ गुप्ता को पुलिस अधीक्षक मंदसौर, क़े एस़ राठौर को पुलिस अधीक्षक मंडला, मयंक जैन को पुलिस अधीक्षक देवास, योगेश देशमुख को पुलिस अधीक्षक खंडवा, आऱ क़े चौधरी को पुलिस अधीक्षक इंदौर, डी़ क़े सिंह को पुलिस अधीक्षक सीधी, क़े डी़ पाराशर को पुलिस अधीक्षक सतना, आई़ पी़ कुलश्रेष्ठ को पुलिस अधीक्षक नीमच, प्रमोद वर्मा को पुलिस अधीक्षक श्योपुर, आशीष कुमार को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़, और एस़ डी़ सिंह को पुलिस अधीक्षक कटनी बनाया गया हैं।
इसके अतिरिक्त एल़ सी़ मालवीय को सेनानी दसवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर, ज़े पी अहिरवार को सेनानी 29वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल दतिया, रेणु शुक्ला को सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर, अंशुमान यादव को मुख्यालय भोपाल, बी़ सी़ वर्मा को ए़ पी़ पी़ सी़ इंदौर, अनुराग कुमार को सेनानी 8वीं वाहिनी जबलपुर, संजय कुमार को सेनानी दूसरी वाहिनी ग्वालियर, और एम़ एस़ जामरा को सेनानी 32वीं वाहिनी उज्जैन बनाया गया हैं। दो राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी स्थानान्तरण हुए हैं जिनमें आऱ पी़ सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल और अनुराग शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना बनाया गया हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications