परमाणु करार : प्रधानमंत्री की ताजा अपील को माकपा ने फिर किया खारिज

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारत-अमेरिकी परमाणु करार को आगे बढ़ाए जाने की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अपील को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आज एक बार फिर खारिज कर दिया है।

माकपा ने कहा है कि परमाणु करार को लेकर वामदल अभी भी अपने पुराने रुख पर कायम हैं।

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, "करार को लेकर मनमोहन सिंह ने अपनी व सरकार की वही पुरानी और जानी-पहचानी स्थिति दोहराई है। हम भी इस बारे में अपनी वही पुरानी स्थिति दोहराते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि अमेरिका के साथ 123 परमाणु समझौता देश हित में नहीं है।"

हालांकि वामदलों ने केंद्र सरकार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) में जाने और बातचीत करने की इजााजत दी थी लेकिन समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर उनका विरोध कायम है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान परमाणु करार पर आगे बढ़ने की जोरदार वकालत की थी।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि परमाणु समझौता साकार होने पर हमारे लिए सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि फ्रांस और रूस जैसी अन्य परमाणु ताकतों के साथ परमाणु सहयोग की नई संभावनाएं तैयार होंगी।

माकपा ने प्रधानमंत्री की इल दलील को भी खारिज कर दिया।

येचूरी से जब यह पूछा गया कि सरकार यदि 123 समझौते को नजरअंदाज कर केवल आईएईए के साथ समझौते पर आगे बढ़ती है तो क्या वामदल अपने रुख में बदलाव करेंगे, तो इसके जवाब में येचूरी ने कहा, "सरकार ऐसे किसी प्रस्ताव को लेकर तो आए। हमारी समस्या सेफगार्ड समझौते से नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+