सीआईएमपी में 90 फीसदी छात्र बिहार के
पटना, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)-अहमदाबाद की तर्ज पर बिहार में शुरू किए गए चंद्रगुप्त इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट (सीआईएमपी) के पहले बैच में सबसे अधिक बिहार के छात्रों ने ही दाखिला लिया है। इस संस्थान का उद्घाटन बुधवार को उपराष्ट्रपति मोहमद हामिद अंसारी ने किया था।
सीआईएमपी के निदेशक डॉ. वी़ मुकुंद दास ने आईएएनएस को बताया कि संस्थान में स्नातोकत्तर कार्यक्रम के तहत पहले सत्र में जिन छात्रों का नामांकन हुआ है उनमें 90 फीसदी छात्र बिहार के हैं। संस्थान का पहला शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होगा।
दास ने बताया कि यह संस्थान आगामी दो वषरें में अपने 20 एकड़ वाले परिसर में चला जायेगा। गौरतलब है कि यह संस्थान फिलहाल हिंदी भवन में है। उन्होंने बताया कि संस्थान वर्ष 2011-12 सत्र से 60 छात्रों के लिए 'एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट' कार्यक्रम शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ वर्षो में यहां विश्व के अलग-अलग हिस्सों से छात्र पढ़ाई के लिए आएंगे। साथ ही संस्थान विकास और सामयिक मुद्दों पर शोध कार्यक्रमों की भी शुरुआत करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications